फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीनाओं के जाल में व्यापारियों को फंसाने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिसवाला निकला सरगना

Thu, 17 Mar 2016 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हसीनाओं के जाल में व्यापारियों को फंसाने वाले गैंग का भंडाफोड़
विज्ञापन
हसीनाओं के जाल में फंसाकर व्यवसायियों को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक गैंग के पांच सदस्यों को दबोचा है। हैरत की बात यह है कि गैंग का सरगना दिल्ली पुलिस का एक एएसआई सुभाष है।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की पहचान ललित, अमित, साहिल और आजम के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो सुभाष मंगोलपुरी थाने में तैनात है। पुलिस को गैंग की महिला सदस्य की तलाश है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित श्याम कुमार (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ रानी बाग में रहता है। इनका अपना कारोबार है। कुछ दिनों पूर्व इनके मोबाइल पर व्हाट्स ऐप से एक युवती का मैसेज आया।
विज्ञापन


कई दिनों तक बातचीत के बाद युवती ने श्याम को मिलने के बहाने एक फ्लैट पर बुलाया। श्याम फ्लैट पर पहुंचा ही थी कि इस बीच पांच-छह लोग वहां आ गए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर श्याम को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की बात की।
विज्ञापन

पुलिस एएसआई है गैंग का सरगना

पुलिस
इसके बाद उन्होंने श्याम से दस लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपये आरोपियों ने उससे उसी दिन ले लिए। बाद में नौ लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा।

परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत रोहिणी साउथ थाना पुलिस से की। पुलिस अधिकारियों के कहने पर श्याम ने आरोपियों को रुपये देने के बहाने बुला लिया। उनके पहुंचते ही पुलिस ने कुछ आरोपियों को रंग हाथों दबोच लिया।

आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गैंग सरगना मंगोलपुरी थाने में तैनात एएसआई सुभाष है। पुलिस ने सुभाष व बाकी आरोपियों को भी दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें