फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लड़की से बात करने पर दोस्त ने दी तुगलकी सजा, ईंट से कुचल दीं अंगुलियां; दो कटकर जमीन पर गिरीं, एक लटकी

Fri, 10 Nov 2023 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

काफी कहने पर आरोपी ने उसे बताया कि किसी से मारपीट किए जाने की बात नहीं कहेगा। साथ ही डॉक्टर को बताएगा कि बाइक की चेन में अंगुली आने से कट गई। इसी शर्त पर वह दोनों आरोपी उसे लेकर पास के अस्पताल में ले गए। डरा सहमा पीड़ित ने डॉक्टर से बाइक के चेन में अंगुली कटने की बात कही।
विज्ञापन
दोस्त ने कुचल दीं दोस्ती की अंगुलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में एक लड़की से बात करने पर 12वीं कक्षा के छात्र को तुगलकी सजा दी गई। सजा देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त है। दोस्त ने ही सीमेंट की ईंट से उसके अंगुलियों को कुचल दिया। जिससे उसकी दो अंगुली कटकर वहीं गिर गईं, जबकि एक अंगुली लटक गई। दोस्त जान से मारने पर उतारू था। उन लोगों ने उसे इसी शर्त पर छोड़ा कि वह लोगों को बाइक की चेन में आने से अंगुलियां कटने की बात कहेगा। आरोपी ही उसे लेकर अस्पताल गया। 

विज्ञापन

वह इतना डरा सहमा था कि उसने अपने परिवार वालों को भी सच्चाई नहीं बताई। 20 दिन बाद उसने परिवार वालों को जानकारी देने के बाद वह थाने जाकर इसकी शिकायत की। 19 साल का पीड़ित अपने परिवार वालों के साथ द्वारका साउथ इलाके में रहता है। 

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा का छात्र है। वह 2022 में 12वीं में फेल हो गया था। जबकि उसका एक दोस्त पास होकर कॉलेज में पढ़ने लगा है। 21 अक्तूबर को उसके दोस्त का फोन आया। जिसे वह सुन नहीं पाया। छुट्टी होने पर उसके एक अन्य दोस्त का फोन आया। जिसने बताया कि उसका दोस्त उसे मिलने के लिए बुला रहा है। बाहर निकलकर वह दोस्त की स्कूटी पर बैठकर द्वारका सेक्टर एक के पार्क के पास पहुंचा। तभी उसका दोस्त बुलेट से वहां आया। आते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी। वह एक लड़की का नाम लेकर पूछा कि उससे क्यों बातचीत करता है। उससे तुम्हारा क्या मामला चल रहा है। 

पीड़ित ने बताया कि लड़की उसके साथ ट्यूशन पढ़ती है और उससे उसकी कोई बातचीत नहीं होती है। इतना कहने के बाद पीड़ित घर जाने लगा। लेकिन आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने पास ही पड़े सीमेंट वाली ईंट लेकर बांयी हाथ की अंगुलियों पर हमला करने लगा। उसके लगातार हमले से दो अंगुलियां कटकर अलग हो गई, जबकि एक अंगुली लटक गई। पीड़ित उससे जान की गुहार लगाने लगा। लेकिन आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

किसी से शिकायत नहीं करने पर आरोपी ही ले गए अस्पताल
काफी कहने पर आरोपी ने उसे बताया कि किसी से मारपीट किए जाने की बात नहीं कहेगा। साथ ही डॉक्टर को बताएगा कि बाइक की चेन में अंगुली आने से कट गई। इसी शर्त पर वह दोनों आरोपी उसे लेकर पास के अस्पताल में ले गए। डरा सहमा पीड़ित ने डॉक्टर से बाइक के चेन में अंगुली कटने की बात कही। यहां तक कि अपने परिवार वालों से भी झूठ कहा। 23 अक्तूबर को उसने पिता से सारी बात कही, लेकिन डर की वजह से किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की। 8 नवंबर को हिम्मत कर उन्होंने थाने में जाकर इसकी शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस गिरफ्ताी के लिए दबिश देने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें