प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, मंगेशपुर केंद्र पर दिन का तापमान सबसे कम 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।
सफदरजंग केंद्र पर अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय धुंध छाए रह सकता है।
20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में 12 से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार हवा चली। शनिवार को चार से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।