फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली वालों को मिलेगी एकदम ताजी सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यहां के लोगों को ताजी सब्जी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली में एक किसान मंडी योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इसके तहत दिल्ली में करीब 20-30 ऐसी सब्जी मंडियों की शुरुआत की जाएगी, जिसमें दिल्ली व आसपास के किसान अपनी सब्जी सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे।

साथ ही यहां पर अनाज और फल भी किसान सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे, तो यहां जाकर दिल्ली के लोग किसानों से सीधे सामान खरीद सकते हैं। शुरुआत बीते गुरुवार को केद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अलीपुर में पहली किसान मंडी के शिलान्यास से किया।

इस मौके पर राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह कदम किसानों को उचित मूल्य दिलाने व उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन दिलाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

मार्केटिंग के नियमों से रहेगी परे

दिल्ली की ये किसान मंडियां सब्जियों, फलों व अनाजों के व्यापार का ऐसा थोक केंद्र होगा जो कृषि उत्पाद मार्केटिंग कमेटियों के अधिकार क्षेत्र से बाहर होगा।

इसकी स्‍थापना कृषि मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था लघु कृषक कृषि व्यापार संघ के तहत की जा रही है। इसलिए इसके संचालन की‌ जिम्मेदारी और तकनीकी सहयोग की ‌जिम्मेदारी भी लघु कृषक कृषि व्यापार संघ की होगी।

इन म‌ंडियों में उत्पादक संघों व किसान उत्पादक संगठनों को स्टॉल दिए जाने के साथ ही शुष्क व कोल्ड स्टोरेज की सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। यहां छंटाई, ग्रेडिंग व पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी ताकि ग्राहकों को संतुष्ट किया जा सके।

देश की पहली किसान मंडी के शिलान्यास के अवसर पर लघु कृषक कृषि व्यापार संघ के प्रबंध निदेशक व अन्य जानकारों ने मंडी के विषय में किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें