फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर फ्री वाईफाई सेवा शुरू, DMRC प्रबंध ने की शुरुआत

Sat, 15 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मंगू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर शुक्रवार से फ्री वाईफाई सेवा शुरू कर दी गई। 22 किलोमीटर नेटवर्क के 6 स्टेशनों पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि यह शुरुआत है, अगले साल पहली छमाही में पूरे नेटवर्क में फ्री वाईफाई मिलेगा।  

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि कनेक्टिविटी का मतलब सिर्फ मोबाइल से बातचीत नहीं बल्कि इंटरनेट जुड़ाव भी है। इसलिए हाईस्पीड फ्री वाईफाई पूरे नेटवर्क के स्टेशनों और ट्रेन में होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

मेट्रो किराया बढ़ने के भी दिए संकेत

दिल्ली मेट्रो
एयरपोर्ट लाइन पर ज्यादा यात्री आएं, ये कोशिश डीएमआरसी लगातार कर रही है। यही वजह है कि लाइन पर दैनिक 50 हजार राइडरशिप हो गई है। 

टेक्रो सैट कॉम के प्रबंध निदेशक नीरव कुमार दवे ने बताया कि एक बार स्टेशन पर लॉगिन करने के लिए नाम और मोबाइल नंबर भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वन टाइम पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद सभी स्टेशनों पर वाईफाई खुद जुड़ जाएंगे।

मेट्रो किराया जितनी जल्द बढ़े उतना अच्छा
डीएमआरसी के निदेशक ने कहा कि मेट्रो किराया वृद्धि को लेकर किराया समिति ने सिफारिश दे दी है। कुछ तकनीकी पहलू हैं जिनके पूरा होते ही नया किराया लागू होगा। मेट्रो का किराया 2009 के बाद से नहीं बढ़ा। ऐसे में जितनी जल्द किराया बढ़ जाए, मेट्रो ऑपरेशन के लिए अच्छा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें