कैंसर के मरीजों का अब स्वास्थ्य विभाग नि:शुल्क इलाज कराएगा। इसके लिए मरीज को स्वास्थ्य विभाग में जाकर संपर्क करना होगा। वहां से मरीजों को सेक्टर - 39 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च में भेजा जाएगा। वहां की टीम दिल्ली के अस्पताल में नि: शुल्क इलाज कराएगी।
जिले में लगातार कैंसर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिले के सरकारी अस्पताल में कैंसर का इलाज संभव नहीं है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज करना महंगा पड़ता है। इसके इलाज में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च के साथ मिलकर कैंसर के मरीजों को ठीक करने का कदम उठाया है।
सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि किसी के प्रकार के कैंसर का इलाज हम नि:शुल्क कराएंगे। मरीज को हमसे संपर्क करना होगा। उस मरीज को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च में भेजा जाएगा। वहां की टीम दिल्ली इलाज के लिए लेकर जाएगी।