फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन थियेटर का एसी फेल, सर्जरी और बड़े आपरेशन बंद

Thu, 11 May 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीजों की परेशानी उस समय बढ़ गई, जब अस्पताल के प्रथम तल पर स्थित आपरेशन थिएटर का एसी अचानक फेल हो गया। ऐसे में वहां माइनर आपरेशन के लिए पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक जब तक ओटी में लगे एसी ठीक नहीं कराए जाते, मरीजों का आपरेशन नही हो सकता।  वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजय नरूला ने बताया कि बिना एसी के मरीजों का आपरेशन खतरनाक हो सकता है, लिहाजा सुरक्षा के लिहाज इसे बंद करना पड़ा।

भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में बड़ी तादात में मरीज पहुंचे थे, जिसमें उल्टी, दस्त, बुखार के साथ माइनर सर्जरी के भी मरीज शामिल थे। अस्पताल खुलने के बाद दो आपरेशन शुरू हुए थे कि अचानक एसी ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद धीरे-धीरे आपरेशन थिएटर में लगे अन्य यंत्रों ने भी काम करना बंद कर दिया। काफी देर तक चिकित्सकों ने मरीजों के आपरेशन करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी, लिहाजा मरीजों को बिना आपरेशन लौटना पड़ा।

हिपा फिल्टर भी फेल 
स्वचालित यंत्रों के साथ ओटी में लगाया गया हिपा फिल्टर भी काम करना बंद कर दिया। बताया गया कि आपरेशन के दौरान यदि हानिकारक बैक्टीरिया आपरेशन थिएटर में सक्रिय होते हैं तो वे एक विशेष तापमान पर तुरंत निष्क्रिय कर देता है।

इस तरह की सुविधा अभी तक जिले में केवल मेदांता मेडिसिटी, आर्टिमिस, पारस व फोर्टिस जैसे अस्पतालों में थी।  सरकारी अस्पतालों में गुरुग्राम सिविल अस्पताल प्रदेश का दूसरा अस्पताल था, जहां ओटी में हिपा फिल्टर इस्तेमाल किए जा रहे थे।

छोटे एसी ठीक करने का दिया ठेका
जानकारों के मुताबिक अस्पताल में विभिन्न जगहों पर लगाए गए तकरीबन 74 एसी की साफ सफाई व मेंटेनेंस आदि को लेकर एक निजी कंपनी को ठेका दे दिया गया हैं। बताया गया है कि कंपनी द्वारा इसे लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन आपरेशन थिएटर का काम एक विशेष प्रशिक्षित व योग्य कंपनी द्वारा किया जाना है, जिसे लेकर जल्द ही कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें