फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Ambulance: दिल्ली-NCR में शुरू हुई सेवा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; नोट कर लें टोल फ्री नंबर

Sun, 05 Oct 2025 07:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रत्येक एम्बुलेंस में कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, इन्फ्यूजन पंप, ग्लूकोमीटर, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर, स्कूप स्ट्रेचर और स्पाइन बोर्ड जैसे उपकरण हैं। प्रशिक्षित पैरामेडिक स्टाफ और आपातकालीन दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। 
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार और निजी के सहयोग से दिल्ली-एनसीआर में ऐसी पहल समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है। यह मुफ्त एम्बुलेंस सेवा जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करेगी। मैं इस सराहनीय कदम के लिए निजी अस्पताल को बधाई देता हूं। यह बातें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मुफ्त एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाते हुई कहीं। 

विज्ञापन

एक निजी अस्पताल ने समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिल्ली-एनसीआर में 10 अत्याधुनिक मुफ्त एम्बुलेंस सेवाओं की शुरुआत की है। आकाश कम्युनिटी लाइफ सेवर्स (एसीएलएस) नामक इस पहल का शुभारंभ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह सेवा 24x7 उपलब्ध होगी।

प्रत्येक एम्बुलेंस में कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर, सक्शन मशीन, इन्फ्यूजन पंप, ग्लूकोमीटर, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, व्हीलचेयर, स्कूप स्ट्रेचर और स्पाइन बोर्ड जैसे उपकरण हैं। प्रशिक्षित पैरामेडिक स्टाफ और आपातकालीन दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। एआई, जीपीआरएस ट्रैकिंग और सीसीटीवी से लैस ये एम्बुलेंस रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ त्वरित सेवा सुनिश्चित करेंगी। यह सेवा टोल-फ्री नंबर 1800-303-8888 पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन

शुभारंभ समारोह में निजी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशीष चौधरी ने कहा कि सच्ची स्वास्थ्य सेवा समय पर मदद पहुंचाने से शुरू होती है। मुफ्त एम्बुलेंस सेवा हर जरूरतमंद तक तुरंत देखभाल पहुंचाएगी, क्योंकि हर सेकेंड कीमती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें