फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Bypoll: आप ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार, उद्योगपति राजिंदर के नाम पर लगी मुहर

Sun, 05 Oct 2025 03:05 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने 24 अक्तूबर को पंजाब में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन
राजिंदर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आधिकारिक रूप से पार्टी ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए 24 अक्तूबर को उपचुनाव होना है। आप के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में सर्वसम्मति से राजिंदर गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। राजेंद्र गुप्ता प्रसिद्ध उद्योगपति और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। राजेंद्र गुप्ता ने एक दिन पहले ही पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन के ओहदों से इस्तीफा दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज आम आदमी पार्टी की ओर से रजिंदर गुप्ता को पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। मेरी तरफ से रजिंदर गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं।'

राज्यसभा के इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के पास पर्याप्त बहुमत है, जिससे गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। दिल्ली विधानसभा में आप के बहुमत को देखते हुए यह एक औपचारिक प्रक्रिया मानी जा रही है, लेकिन पार्टी इसे एक विचारधारा और मूल्यों के प्रतिनिधित्व के तौर पर देख रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राजिंदर गुप्ता को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे संसद में आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगामी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।

बता दें कि सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर मतदान और मतगणना 24 अक्बतूर को होगी। उपचुनाव का नोटिफिकेशन छह अक्तूबर को होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है। नाम वापसी 16 अक्तूबर तक हो सकेगी। 24 अक्तूबर को सुबह नाै बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम को नतीजे का एलान कर दिया जाएगा।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीते थे अरोड़ा
संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में जीत हासिल की थी। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा था। 
विज्ञापन

केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की लगी थीं अटकलें
संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी। अरोड़ा की जीत के बाद ये चर्चा तेज हो गई थी कि आप के वरिष्ठ नेता राज्यसभा में जाएंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी कि पंजाब से राज्यसभा सीट खाली होने के बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की राज्यसभा में एंट्री हो सकती है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा था कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें