उसके बाद युवक ने उन तीन युवकों और उसकी मां, बहन, मामी और उसके हाथ में राख जैसी चीज दी और 351 कदम चलने के लिए कहा। 351 कदम चलने के बाद उसने तीनों युवकों को नौ बिजली के पोल के बाद उसे फेंककर आने के लिए कहा। तीनों युवक वापस आए। तीनों युवकों ने आकर बताया कि उन्हें रास्ते में भगवान दिखे हैं। उसके बाद युवक ने यह कहते हुए उनलोगों के गहने पर्स में रखवा लिए कि रास्ते में उन गहनों में आग लग सकती है।
युवक ने पर्स को उसकी छोटी बहन को देने के लिए कहकर सभी को राख फेंककर आने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद वह पीछे मुड़कर देखा तो उसकी बहन भी आ रही थी। लेकिन उसके हाथ में पर्स नहीं था। पूछने पर बताया कि उस युवक ने पर्स अपने पास रख लिया और उसे राख फेंकने के लिए भेज दिया। वापस वहां पहुंचने पर आरोपी के साथ साथ तीन युवक भी गायब थे। उसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है।