फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मॉडलिंग करवाने और शादी का झांसा देकर ठगी, जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर बनाता था दोस्ती, फर्जी मॉडलिंग एग्रीमेंट और शादी के नाम पर ऐंठता था लाखों रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना पुलिस ने मॉडलिंग असाइनमेंट और शादी का झांसा देकर एक महिला से 33.51 लाख की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 साल के कौशिक राज उर्फ अंकित सिंह के रूप में हुई है। खुद को कारोबारी बताकर इंस्टाग्राम के जरिए महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने में मदद करने का झांसा देता था।



पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 10 जुलाई को एक महिला ने मंडावली थाने में दी शिकायत में बताया था कि एक युवक ने खुद को फैशन, विज्ञापन और इवेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री का सफल कारोबारी बताकर उससे दोस्ती की और बाद में शादी का वादा किया। एक मोबाइल कंपनी के नाम पर फर्जी एक्सक्लूसिव मॉडलिंग एग्रीमेंट तैयार किए और मॉडलिंग असाइनमेंट दिलाने के नाम पर सुरक्षा राशि जमा कराई। इसके अलावा सगाई, शादी, होटल बुकिंग, यात्रा, बुटीक रजिस्ट्रेशन और अन्य खर्चों के नाम पर भी लाखों रुपए ठग लिए। बाद में पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दर्ज हैं कई मामले

जांच के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर दक्षिण जिला साइबर सेल और महाराष्ट्र के मुलुंड थाने में ठगी का मामला दर्ज हैं। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, नोएडा, गुरुग्राम और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में भी उसके खिलाफ कई शिकायतें लंबित हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों, ठगी की रकम और अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें