फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला वकील की फेसबुक आईडी हैक कर उससे उनके परिचितों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला साइबर सेल ने महिला वकील की फेसबुक आईडी को हैक कर उसके जरिये अन्य महिलाओं को महिला आयोग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय नगर गाजियाबाद यूपी निवासी सागर सिंह उर्फ मनु के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। नेशनल साइबर पोर्टल पर उसके खिलाफ तीन शिकायतें मिली हैं।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 18 अगस्त को विश्वास नगर निवासी शिखा तिवारी की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस को दी शिकायत में शिखा ने कहा कि 10 जून को उन्हें पेशे से वकील और उसकी परिचित विजय लक्ष्मी की फेसबुक आईडी से मैसेज मिला। जिसमें बताया गया कि आरोपी उनकी महिला आयोग के सह-प्रमुख पद पर नौकरी लगाने में सक्षम है। उसके बाद 11 जून को शिकायतकर्ता को आरोपी के मेल से एक मैसेज मिला। जिसमें उसे महिला आयोग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। साथ ही कहा गया कि इसके इच्छुक व्यक्ति 5,260 शुल्क देकर आवेदन कर सकता है। इसके बाद उसी दिन एक और ई-मेल मिला जिसमें संसद सदस्य कोटे से सीट के लिए पंजीकरण पूरा होने की जानकारी थी। अगले दिन एक और ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि वह साक्षात्कार के लिए 15 उम्मीदवारों में से चुनी गई हैं। साथ ही आगे की प्रक्रिया के लिए 12,500 और 5,350 का भुगतान करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

आरोपी के बैंक खाते में पैसे डलवाने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी के व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसके बाद वह विजय लक्ष्मी से संपर्क किया तो पता चला कि उसने कोई मैसेज नहीं भेजा था। जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने विजय लक्ष्मी के फेसबुक के जरिए मेल मिलाप बढ़ाई और उन्हें महिला आयोग में सह प्रमुख बनाने के एवज में उससे भी तीन लाख रुपये ठग लिए। फिर उनकी आईडी को हैक कर उनकी आईडी से अन्य लोगों को मैसेज भेजे। इस बात की जानकारी के बाद शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर इसकी शिकायत की। पोर्टल से शिकायत मिलने के बाद शाहदरा साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों से संबंध होने दावा कर करता था ठगी
शाहदरा साइबर सेल ने उप निरीक्षक रीतू डांगी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खाते की जांच की, जिसमें पैसे डाले गए थे। शिकायतकर्ता के 23 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक के खाते में डाले गए थे, बैंक खाता विजय नगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी सागर सिंह के नाम से खोला गया था। जांच में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से शिकायतकर्ता से संपर्क किया गया था वह भी सागर के नाम पर पंजीकृत है। साथ ही मेल आईडी भी आरोपी सागर सिंह के ही मोबाइल नंबर पर था। पुलिस ने आरोपी सागर सिंह के पते पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि उसपर पहले से ठगी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बीकॉम की पढ़ाई की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी के अन्य मामलों की जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें