फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर डकार गया गरीबों का राशन, डीसी साहब हमें भी दिलवा दो खाना 

Wed, 01 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
खंड़ के गांव नाईनंगला के गरीब परिवार कई महीनों से नहीं मिल रहे अपने हक के राशन को पाने के लिए उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे। उपायुक्त से मुलाकात न होने से नाराज लोग नगीना बीडीपीओ ऑफिस में आये। यहां भी बीडीपीओ नदारद मिले। मजबूरन लोग घर वापिस लौट गये।
विज्ञापन


इससे पहले ा बीपीएल परिवारों ने डिपो होल्डर की लिखित शिकायत डीसी, एसडीएम व खाद्य आपूर्ति विभाग को दी थी। नाईनंगला के पंच मौहमद अयुब, रोजदार पंच, निसार, असरफी, शरीपन, इब्राहिम ने बताया कि डिपोधारक हमारा राशन हड़प रहा है। कुछ राशनकार्ड में फर्जी तरीके से राशन चढ़ा रखा है।

सरकारी काम के बहाने कई दर्जन कार्ड उसने अपने पास रखे हुए हैं। इन बीपीएल परिवारों ने गांव के सरपंच को भी शिकायत दी लेकिन कोई कार्यवाई न होने से परेशान हैं। गांव की सरपंच संगीता ने बीपीएल परिवारों का सहयोग करने की बात कही है। तहसीलदार ने मौके पर बीपीएल परिवारों को आश्वासन दिया कि हर महीने उन्हें चीनी, दाल, गेंहू, केरोसिन व अन्य सामग्री मिलेगी। इस मामले की जांच की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें