फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल 50 हजार निकाले

Sat, 27 Dec 2014 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना क्षेत्र में फिर एक युवक एटीएम ठगी का शिकार हो गया। एटीएम कार्ड से रुपये निकालने गए युवक से दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन


युवक की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  नेपाल सिंह लक्ष्मण विहार में रहता है वह अपना खुद का काम करता है।

दो दिन पहले शिवपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से वह 400 रुपये निकालने के लिए गया। उसके मुताबिक एटीएम में पहले से दो युवक खड़े हुए थे।

ट्रांजेक्शन के दौरान युवकों ने उसे बातों में लगा लिया। एटीएम से 400 रुपये निकालने के बाद जब वह चला गया तो कुछ देर बाद उसके मोबाइल में मैसेज आया कि उसके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाले गए।

इस संबंध में उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक प्रबंधक ने रुपये निकालने की बात सही मानी तो उसके होश उड़ गए। बैंक प्रबंधक ने बताया कि एटीएम कार्ड भी उसका नहीं है। पुलिस एटीएम बूथ के सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें