फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी के साथ फोटो खिंचवा करता था उगाही, फर्जी फोटो पत्रकार गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2019 11:06 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस ने फर्जी फोटो पत्रकार आशीष जॉन (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी फोटो पत्रकार बनकर फाइव स्टार होटलों में होने वाले कार्यक्रमों में घुस जाता था। वहां खाना खाता और वीआईपी के साथ फोटो खिंचवाता था। 

विज्ञापन


इन फोटो के आधार पर वह लोगों से उगाही करता था। वीआईपी के साथ फोटो दिखाकर लोगों के पैसे ले लेता था। आरोपी कई बार कार्यक्रमों में मोबाइल भी चोरी कर लेता था। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में पटेल नगर थाने में चोरी का एक मामला दर्ज है और गिरफ्तार भी हुआ था। आरोपी सूटबूट पहनकर कार्यक्रमों में जाता था। 
विज्ञापन


वह बृहस्पतिवार को ली मेरेडियन होटल में एक कार्यक्रम में गया था। यहां सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को शिकायत कर दी थी। आरोपी ने खुद को फोटो पत्रकार बताया था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने पहचान बदलने का मामला दर्ज कर आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें