फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें नौकरी की है तलाश उन्हें चौंका देगी ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में मरीन कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रविवार को थाना सेक्टर-20 में पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोरखपुर के पीपी गंज निवासी रामकिशन वर्मा मर्चेंट नेवी में जॉब करते हैं। उन्होंने बेटे विवेक वर्मा को भी मर्चेंट नेवी में डेक कैडेट का डिप्लोमा करने के लिए मुंबई में ट्रेनिंग शिप रहमान इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग कराई थी।

विवेक ने मरीन कंपनी में जॉब पाने के लिए ऑनलाइन सर्च की। मेल के जरिये उसे सूचना मिली कि नोएडा की एक प्लेसमेंट एजेंसी मरीन जॉब दिलवाती है। सेक्टर-2 के डी ब्लॉक में एक प्लेसमेंट एजेंसी का दफ्तर है।
विज्ञापन


एजेंसी विदेश में मरीन कंपनियों में कई पदों पर नौकरी दिलवाने का दावा करती है। उसने मरीन जॉब्स नाम से वेब पोर्टल भी बना रखा है। विदेश में नौकरी के इच्छुक लोगों से एजेंसी ऑनलाइन संपर्क  करती है। इसके अलावा फेसबुक के जरिये भी युवकों को जोड़ा जाता है।

विवेक ने मुंबई से आकर 6 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर-2 स्थित प्लेसमेंट एजेंसी में संपर्क किया था। एजेंसी के दो अधिकारियों ने विवेक को दुबई की मरीन कंपनी में डेक कैडेट की नौकरी दिलवाने की बात कही और प्रतिमाह 400 यूएस डॉलर सैलरी बताई गई थी।
विज्ञापन

कई युवकों को बना चुके हैं निशाना

इसकी एवज में प्लेसमेंट एजेंसी के अधिकारियों ने विवेक से 2.84 लाख रुपये मांगे थे। इस रकम में वीजा बनवाने से लेकर, मेडिकल टेस्ट, वीजा और टिकट की व्यवस्था करना था। बुकिंग के तौर पर 50 हजार रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद विवेक को पटना के एक मेडिकल कॉलेज से मेडिकल कराने के लिए भेज दिया था। 12 अप्रैल को विवेक को वीजा और टिकट दे दिए गए, लेकिन लेटर नहीं मिला। नोएडा आने पर सेक्टर-2 के दोनों अधिकारियों ने रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया।

रविवार को थाना सेक्टर-20 में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आरोपियों ने कई और युवकों को इसी तरह से झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें