फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 04 Oct 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासपुरी इलाके में बेटी का मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर एक डॉक्टर से साढ़े 12 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डॉक्टर योगेश कुमार परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-6 में रहते हैं। गत वर्ष उन्हें अपनी बेटी का मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाना था। बातचीत के दौरान उनके एक परिचित रोहिणी निवासी अचल ने उनको एके. श्रीवास्तव से मिलवाया। एके. श्रीवास्तव केशोपुर गांव में एक इंस्टीट्यूट चलाता था। उसने योगेश को मैनेजमेेंट कोटे से उनकी बेटी का मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने का आश्वासन दिया।

उसने नेताओं और पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्र्क होने की बात कहकर डॉक्टर योगेश से दाखिला के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये की मांग की। डॉ. योगेश ने उसे 5 लाख रुपये बतौर अग्रिम राशि दे दी। कुछ दिन के बाद एके श्रीवास्तव ने उन्हें बताया इस सत्र में सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन


अब वह अगले सत्र 2014-15 में दाखिला करवा देगा। इस वर्ष मार्र्च  में श्रीवास्तव ने योगेश को बताया कि इस सत्र में दाखिला के लिए वह बाकी रकम दे दें। बेटी का दाखिला दिलवाने के लिए योगेश ने साढ़े 7 लाख रुपये और दे दिए। योगेश के मुताबिक रुपये मिलने के बाद एके श्रीवास्तव ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने उसके घर और कार्यालय में मिलने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही जगह ताले लगे मिले।

आसपास के लोगों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ठगे जाने का अहसास होने पर योगेश ने इस बात की शिकायत विकासपुरी थाने में की। पुलिस ने शिकायत पर जांच करते हुए 1 अक्तूबर को एके श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें