फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटल की जगह मलेशिया से पहुंची 1.10 करोड़ की मिट्टी

Sun, 07 Sep 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में विदेश से मेटल मंगवाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने पूर्व इनेलो नेता एवं व्यवसायी से एक करोड़ से ज्यादा की रकम हड़प ली। पीड़ित का आरोप है कि ठगों ने उसे घटिया स्तर का मेटल और मिट्टी से भरा कन्टेनर दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत में अर्जी दी। अदालत के आदेश के बाद सेक्टर-सात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनएच-एक निवासी एवं पूर्व इनेलो नेता परमजीत सिंह गुलाटी ने शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-20 स्थित दशमेश प्लाजा में सिंह ट्रेडिंग के नाम से अपनी कंपनी चलाते हैं। वह स्क्रैप की खरीद और बिक्री का काम भी करते हैं।
विज्ञापन


काम के लिए वह कई बार वह विदेशों से भी माल मंगवाता रहता है। इसी बिल्डिंग में सेक्टर 15 निवासी महेन्द्र गोयल व उनके बेटे अरुण गोयल का कार्यालय है। यह लोग भी मेटल का काम करते हैं और विदेशों से माल मंगवाते रहते हैं। कुछ दिन पहले महेन्द्र व अरुण उनके कार्यालय में आए।

गुलाटी के मुताबिक दोनों ने उन्हें बताया कि मलेशिया की एक कंपनी उनके संपर्क में है। वह चाहे तो वे दोनों मलेशिया की कंपनी से उनके लिए भी सामान मंगवा देंगे। परमजीत ने बताया कि दोनों ने उन्हें सामान की तस्वीरें भी दिखाईं। जिस पर उसने आरोपियों को 1.10 करोड़ रुपये दे दिए। कुछ समय बाद कन्टेनर दिल्ली पहुंचा।

टैक्स जमा करवाने के बाद कन्टेनर मंगवा लिया। आरोप है कि कन्टेनर में घटिया किस्म का मेटल और मिट्टी भरी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। सेक्टर-सात पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें