फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में एक शादी के पहले पीसीएस अधिकारी बताने वाला दूल्हा शादी के बाद बेरोजगार निकला। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पत्नी ने नाराजगी जताई तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पति ने मायके वालों से मिलने पर भी रोक लगा दी।
विज्ञापन


मायके वालों की मदद से आजाद हुई पत्नी ने आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ कविनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पहले पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया था। एसपी सिटी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

रईसपुर निवासी सीमा रानी ने बताया कि वर्ष 2009 में नजीमपुर, भूड़ (बुलंदशहर) निवासी देवेंद्र प्रताप से उनकी साथी हुई थी। शादी के समय देवेंद्र को पीसीएस अधिकारी बताया गया था। शादी के बाद वह लगातार छुट्टी पर रहने की बात कहता था। एक -दो साल बाद उन्हें पति की असलियत का पता चला।
विज्ञापन


हकीकत का पता चलने पर आरोपी पति और उसके परिजन भी उसके साथ मारपीट करते थे। मारपीट के दौरान एक बार उनका गर्भपात भी हो चुका है। मायके वालों की मदद से वह सात अगस्त को ससुराल से आजाद हुई।

एसओ उम्मेद यादव ने बताया कि सीमा ने पति देवेंद्र प्रताप, ससुर प्रेम सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न करने पर तोड़ी शादी

ग्रेटर नोएडा के परिवार ने सगाई होने के बाद दहेज में स्विफ्ट कार, पांच लाख रुपये और फरीदाबाद में 200 वर्गगज का प्लॉट न देने पर शादी तोड़ दी। लड़की पक्ष की ओर से रबूपुरा कोतवाली में लड़के, उसके माता-पिता और बहन-भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रबूपुरा निवासी निरंजन शिशौदिया ने अपनी बेटी की शादी हरियाणा के बल्लभगढ़ के प्लाया गांव निवासी बिजेंद्र के बेटे विनय के साथ तय की थी। सगाई के बाद लड़के वालों ने दहेज की डिमांड रख दी।

आरोप है कि निरंजन आदि ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और सगाई तोड़ दी। पीड़ित परिवार की तहरीर दी पर पुलिस ने युवक, उसके माता-पिता, बहन और चचेरे भाई के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें