फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी का थानेदार बताकर होमगार्ड ने झाड़ा रौब

Sat, 01 Mar 2014 01:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
‘होमगार्ड-मैं लोनी थानेदार योगेश पाठक हूं...वर्दी दो। दुकानदार बोला- लोनी में तो गोरखनाथ यादव इंस्पेक्टर हैं। होमगार्ड- वो हट गए हैं, मैंने आज ही ज्वाइन किया है।’
विज्ञापन


होमगार्ड ने यूनिफार्म ले ली और पैसे देने में आना-कानी करने लगा। दुकानदार को शक हुआ उसने कविनगर पुलिस को सूचना दे दी। कविनगर पुलिस ने होमगार्ड पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का मानना है कि वह यूनिफार्म की आड़ में उगाही या कोई वारदात कर सकता था। वह विजयनगर से पहले जेल भी जा चुका है। वाकया बृहस्पतिवार रात का है।

होमगार्ड पंकज पुलिस लाइंस के सामने एक दुकान पर गया था, जिस पर पुलिसवालों की यूनिफार्म आदि सामान मिलता है। खुद को वह लोनी थानेदार बता रौब गालिब कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अतुल यादव ने बताया कि आरोपी होमगार्ड विजयनगर थाने से जेल जा चुका है। वर्तमान में वह निलंबित चल रहा है।

बृहस्पतिवार दोपहर वह पुलिस लाइंस के सामने वर्दी लेने गया था। वर्दी जल्दी देने के लिए उसने खुद को लोनी थाने का नया थानेदार बता दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें