दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पीड़ित ने 2020 में जीवन बीमा पॉलिसी खरीदी थी, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण उसकी किस्तें जमा नहीं कर सका।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जीवन बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तारिफ अनवर, अंसार अहमद, ओमेश्वर दयाल शर्मा और अमित कुमार शर्मा को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महावीर एन्क्लेव निवासी एक व्यक्ति से 2.76 लाख रुपये ठगे थे। इनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पीड़ित ने 2020 में जीवन बीमा पॉलिसी खरीदी थी, लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण उसकी किस्तें जमा नहीं कर सका। इसके बाद आरोपियों ने खुद को बैंक और बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया और पॉलिसी पर लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी और निकासी शुल्क सहित अलग-अलग बहानों से उससे 2,76,012 रुपये जमा करा लिए। इसके बावजूद उसे लोन नहीं मिला।
जांच में पता चला कि आरोपी बीमा पॉलिसी धारकों का डाटा जुटाकर उन्हें फोन करते थे। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में जमा कराकर अलग-अलग खातों में भेजी जाती थी। बरामद मोबाइल फोन में ठगी से जुड़ी चैट और बैंक खातों की जानकारी मिली है। मामले की जांच जारी है।