फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विग्नेश्वरा डेवलपर्स के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार

Wed, 21 May 2014 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के जानी मानी बिल्डर कंपनी विग्नेश्वरा डेवलेपर्स के एमडी सुनील दहिया और उनके पिता तथा भाई के खिलाफ गुड़गांव में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। गुड़गांव के सुशांत लोक पुलिस थाने में कंपनी के मालिक के खिलाफ निवेशकों ने ही आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। कंपनी पर हजारों निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने कंपनी के एमडी सुनील दहिया को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विश्व स्तर पर नाम साईबर सिटी के नाम से मशहूर गुड़गांव में देश के नामी बिल्डर विग्नेश्वरा के मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। दरअसल विग्नेशवरा डेवलेपर ने गुडगांव में आज से 6 साल पहले अपने प्रोजेक्ट लांन्च किए जिनकी कीमत करोड़ों में थी। बावजूद इसके इन प्रोजेक्ट्स में गुड़गांव के हजारों लोगों ने अपने पैसे निवेश कर दिए। कंपनी ने निवेशकों से वादा किया कि उन्हें हर महीने अश्योर्ड रिर्टन मिलेगा और आने वाले तीन सालों में प्रोजेक्ट का पजेशन भी मिल जाएगा।

धीरे-धीरे समय बीतता गया। तीन साल बीतने के बाद भी कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट शुरू तक नहीं किए। और आज जब उन दिनों को 6 साल बीत गए तो कंपनी ने धीरे-धीरे अपने निवेशकों के अश्योर्ड रिटर्न भी बंद कर दिए। इससे नाराज होकर पिछले कई महीनों से निवेशक गुड़गांव के सेक्टर 52 में बने कंपनी के ऑफिस में अपने पैसे वापिस मांगने आते और प्रदर्शन करते।
विज्ञापन


पिछली बार कंपनी की तरफ से निवेशकों को 20 मई की तारीख दी गई थी। कंपनी ने सभी निवेशकों से कहा था कि वह 20 मई तक सभी के पैसे लौटा देंगे। लेकिन जब तय तारीख पर भी कंपनी ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो निवेशकों ने कंपनी के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।

20 मई को निवेशकों ने कंपनी के ऑफिस पर प्रदर्शन भी किया और पुलिस में धोखाधडी की शिकायत भी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और विग्नेशवरा डेवलेपर के एमडी सुनील दहिया और उसके पिता दरयाब सिंह दहिया और भाई संजय दहिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर सुनील दहिया को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेते ही सुनील दहिया की हालत बिगड़ गई और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गुड़गांव के सुशांत लोक थाना के एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि हमने सुनील दहिया और उनके पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन जैसे ही हमने उन्हें हिरासत में लिया उनकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आए दिन गुड़गांव में इस तरह के बिल्डरों के धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं और ये भोलेभाले लोगों को सुहाना सपना दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ रहे हैं। रईसों के शहर गुड़गांव में लगभग 60 फीसदी लोगों ने प्रॉपर्टी में हजारों करोडों रुपये निवेश किए हुए हैं। ऐसे में गुड़गांव पुलिस ने निवेशकों के दर्द को समझते हुए मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन गुडगांव पुलिस के सामने अब चुनौती होगी इन निवेशकों के हजारों करोड़ों रुपये वापिस कैसे दिलाये जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें