कार दिलाने के नाम पर दस लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। संजय
ग्रोवर सेक्टर-57 में रहते हैं। पुलिस को दिए गए शिकायत में बताया है कि
डीएलएफ-2 के रहने वाले संजीव बहल से विज्ञापन के माध्यम संपर्क हुआ था।
पीड़ित ने बताया है कि विज्ञापन में संजीव ने खुद को ऑटो पार्ट्स का
इंपोर्टर बताया था। पुलिस के अनुसार पीड़ित ऑटो पार्ट्स खरीदने के लिए
संजीव बहल के राजनाथ मोटर्स नाम के शॉप पर गया।
उसने कार खरीदने के लिए
एडवांस में ढाई लाख रुपये चेक दिया। इसके बाद उसने दूसरी रकम सवा लाख रुपये
चेक के जरिये दी।
आरोप है कि इस तरह पीड़ित ने करीब 10.55 लाख रुपये दिए।
पीड़ित का आरोप है कि पैसा जमा करने के बाद भी कार नहीं मिली।