कादीपुर निवासी दीपक कुमार ने वेबसाइट पर क्लिक कर पैसे कमाने के चक्कर में लाखों रुपये गवां दिए । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन महीने बाद सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नोएडा की कंपनी एबलेज इनफो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 3.45 लाख रुपये दिए थे। जिसमें कहा गया था कि एक क्लिक के बदले पांच रुपये मिलेंगे। लेकिन क्लिक तो किए, मगर पैसे नहीं मिलें। कंपनी से आइडी लेने के लिए 3 लाख 45 हजार रुपये दिए थे।
इसके बाद क्लिक मिलने तो शुरू हो गए लेकिन, क्लिक करने पर पैसे नहीं मिले। जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के क्लिक करके पैसे कमाने के चक्कर में पैसे गवाएं है।