फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप सुलभ ग्राम बनेगा देश का मॉडल गांव: पाठक

Fri, 23 Jun 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
trump village
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नूंह के गांव मरोड़ा को गोद लिए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को सुलभ संस्था के संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक ने यहां विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि गांव को  ट्रंप के नाम पर ट्रंप सुलभ गांव का नाम दिया गया है। सुलभ संस्था द्वारा गांव को मॉडल गांव बनाया जाएगा।  यहां के लोगों को बिजली,  पानी, रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा मरोड़ा पंचायत के अधीन आने वाले छावा और निजामपुर को शौचमुक्त गांव बनाया जाएगा। इस मौके पर पाठक ने घर-घर में शौचालय निर्माण के लिए र्दो इंट भी लगाईं। 
विज्ञापन


पाठक ने मीडिया को बताया कि देश में 6 लाख 46 हजार गांव हैं जिनमें दो लाख 51 हजार ग्राम पंचायतें हैं। देश में 3325 विदेशी कंपनी हैं जबकि दो करोड़ एनआरआई हैं। उनकी संस्था देश में लाखों घरों में मुफ्त शौचालय बनवा चुकी हैं। वह एनआरआई और देशी-विदेशी कंपनियों से देश के गांव, शहर जिलों को गोद लेने का आहवान कर रहे हैं, इसका असर देखने को भी मिल रहा है। बहुत सी कंपनियां आगे आई हैं। भारती फाउंडेशन ने तो पंजाब के पूरे लुधियाना  को गोद लिया है।

 उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने मेवात के धांदूका, कौराली, टपकन, इंडरी, हिरमतला सहित कई गावों को शौचमुक्त गांव बना दिया है। हर घर में शौचालय बनाए गये हैं। गांव मरोडा, निजामपुर और छावा की संयुक्त पंचायत है। फिलहाल उनकी संस्था ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर तीनों गावों का संयुक्त नाम ट्रंप सुलभ ग्राम रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था खुद इन तीनों गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएगी। उसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति को यहां पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों गांवों के मूल नाम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। लेकिन उनकी संस्था सुलभ इंटरनेशनल तीनों गांवों में ट्रंप सुलभ ग्राम के नाम से काम करेगी।
विज्ञापन


 वहीं गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने उनके गांव का नाम ट्रंप के नाम पर रखे जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनके गांव में शौचालय बन सकेंगे, उन्हें बिजली, पीने का पानी नसीब हो सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें