फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आपके ईमेल पर है किसी की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हैकर्स नए-नए पैंतरों से लोगों को लगातार ठग रहे हैं। पिछले दिनों एक एनआरआई महिला की मेल जैसी मिलती-जुलती ई-मेल आईडी से सेक्टर-18 स्थित बैंक से उसके खाते से मनी ट्रांसफर करा लिया गया। थाना सेक्टर-20 में बैंक अधिकारी की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उषा चंद ओबेरॉय का सेक्टर-18 स्थित कर्नाटका बैंक में खाता है। बैंक अधिकारी आनंद द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार 19 अक्तूबर को बैंक के पास एक मेल आया। जिसमें उषा चंद ओबेरॉय की मेल आईडी से मिलती जुलती मेल आईडी से मेल आया था।

जिसमें नौ लाख रुपये की रकम दिल्ली निवासी अशोक के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया था। बैंक की ओर से रकम ट्रांसफर कर दी गई। इसके अगले दिन दोबारा उसी आईडी से दस लाख रुपये उसी खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश मिला।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों को फर्जीवाड़े का शक हुआ तो उन्होंने महिला से इस बाबत जानकारी मांगी। इस पर उषा ने किसी प्रकार का कोई मेल भेजे जाने से इनकार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एटीएम हैंग कर युवक से दस हजार की ठगी

नोएडा के सेक्टर-50 में एटीएम मशीन हैंग कर ठगों ने एक युवक के दस हजार रुपये उड़ा लिए। अगले दिन सुबह जब पीड़ित ने बैंक में जाकर इसकी शिकायत की तो बैंक अधिकारियों ने ठगी की घटना मानने से इनकार कर दिया।

जब उसने दिखाया कि अगले दिन भी मशीन उसी तरह से हैंग है तब जाकर अधिकारी घटना माने। युवक ने बैंक और थाना सेक्टर-49 पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से चंडीगढ़ के रहने वाले अशोक वर्तमान में सेक्टर-50 में नोएडा में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका आईसीआईसीआई बैंक खाता है। रविवार को वह सेक्टर-50 स्थित बैंक के बाहर बने एटीएम पर रुपये निकालने आए थे।

जब उन्होंने पिन नंबर डालकर एंटर का बटन दबाया तो मशीन हैंग कर गई। इसके बाद वह काफी देर तक कैंसल का बटन दबाते रहे लेकिन मशीन हैंग की रही। वह एटीएम से बाहर निकलकर थोड़ी दूर गए थे।

वैसे ही उनके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इसके बाद उन्होंने अगले दिन बैंक अधिकारियों से ठगी की घटना के बारे में बताया तो उन्होंने घटना मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद अधिकारी स्वयं पीड़ित को ले जाकर एटीएम की स्थिति दिखाने ले गए।

यहां उपयोग करने पर पता चला कि कैंसल का बटन रविवार की तरह नहीं दब रहा था। ध्यान से देखने पर उसमें चिपकाने वाला पदार्थ लगा हुआ था। बाद में युवक ने बैंक और थाना सेक्टर-49 पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें