फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म: पीड़िता और उसकी बेटी को कर रहा था ब्लैकमेल, दूरी बनाई तो मांगी मोटी रकम

Mon, 19 Jun 2023 09:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला अपनी बेटी के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात शाहनवाज नामक एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई तो नजदीकी बढ़ी। आरोपी ने उससे शादी करने की बात कर संबंध बना लिये। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी काफी समय से वारदात को अंजाम दे रहा था। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने आरोपी से दूरी बना ली। इस बात पर वह आग बबूला हो गया और पीड़िता व उसकी बेटी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर मोटी रकम की डिमांड की। परेशान पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला अपनी बेटी के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात शाहनवाज नामक एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई तो नजदीकी बढ़ी। आरोपी ने उससे शादी करने की बात कर संबंध बना लिये। इसके बाद महिला जब भी शादी की बात करती तो आरोपी टाल जाता। इस दौरान पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने उससे दूरी बना ली। इस बात पर आरोपी भड़क गया। 


वह महिला और उसकी बेटी की अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। डिलीट करने के बदले आरोपी ने पीड़िता से मोटी रकम की डिमांड की। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें