फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग: बार में कार्ड क्लोनिंग करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
swipe card
विज्ञापन

लॉजिक्स मॉल स्थित इंपरफेक्टो बार में कार्ड पेमेंट के दौरान स्वाइप मशीन में डिवाइस लगाकर क्लोनिंग करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


इसके तीन साथियों को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 21 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ये पैसे कार्ड क्लोनिंग कर खाते से निकाले गए हैं। 

कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कार्ड की क्लोनिंग करने में शामिल मधु विहार, दिल्ली निवासी समीर उर्फ आसिफ को सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


समीर भी इंपरफेक्टो बार में टेंडर ब्वॉय था। समीर कार्ड क्लोनिंग करने वाले गिरोह का हिस्सा था। समीर ने साथियों के साथ कम समय में जल्दी अमीर बनने के चक्कर में  कार्ड क्लोनिंग का धंधा शुरू कर दिया। इसके लिए स्वाइप मशीन में एक डिवाइस डाल रखी थी। 

जब किसी ग्राहक का एटीएम कार्ड स्वाइप किया जाता तो डिवाइस से कार्ड की सभी डिटेल कॉपी हो जाती थी। वहीं, ग्राहक जब अपना पिन डालते थे तो वह सीसीटीवी में कैद हो जाता था।

इन लोगों ने जानबूझकर रेस्त्रां में लगे सीसीटीवी कैमरे को काउंटर पर फोकस कर दिया था। उसके बाद क्लोन कार्ड और पासवर्ड से ये लोग अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे और आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे।

बार-रेस्त्रां संचालकों के साथ पुलिस करेगी बैठक
इंपरफेक्टो व बर्गर किंग जैसे नामचीन बार-रेस्त्रां में कार्ड क्लोनिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। इसके लिए एसपी सिटी बार-रेस्त्रां संचालकों के साथ बैठक करेंगी।

एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी बार-रेस्त्रां संचालकों के साथ बैठक बुलाएंगी। इसमें कार्ड क्लोनिंग को लेकर अलर्ट किया जाएगा। संचालकों को यह बताया जाएगा कि कार्ड पेमेंट की व्यवस्था को बिल्कुल पारदर्शी रखें। इसमें लगाए गए सभी कर्मचारियों पर नजर रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें