गौतमबुद्धनगर जिले के जारचा के घोड़ी बछेड़ा गांव में बुधवार शाम को सगाई समारोह में गोली चलने से एक किशोर की मौत हो गई। दादरी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने दूल्हे समेत चार लोगों को आरोपित करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घोड़ी बछेड़ा गांव में बुधवार शाम को जगदीश के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। इसी दौरान की गई फायरिंग में गौरव (14) को गाली लग गई। गोली चलने पर समारोह में अफरातफरी मच गई। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने दूल्हे समेत चार लोगों को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है।
जांच चल रही
समारोह में गोली चलने से गौरव की मौत हो गई। परिजनों ने दूल्हे सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
-रामसेन सिंह, कोतवाली प्रभारी