फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरकर चार साल के मासूम की मौत, बेड पर खेलते हुए बिना ग्रिल की खिड़की से नीचे गिरा

Sun, 02 Dec 2018 08:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शनिवार सुबह तीसरी मंजिल से गिरकर चार साल के अयान की मौत हो गई है। बेड पर खेलते हुए अयान बिना ग्रिल वाली खिड़की पर चला गया और  नीचे गिर गया। उसे नजदीकी जगप्रवेश चंद अस्पताल ले गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर दिया गया। 
विज्ञापन


रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। जाफराबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं परिवार ने समय पर इलाज न मिल पाने के कारण मासूम की मौत के आरोप लगाए हैं। 

पुलिस के मुताबिक अयान परिवार के साथ मरकज चौक, गली नंबर-7, जाफराबाद में तीसरी मंजिल पर रहता था। इसके परिवार में पिता शहजाद खान, मां व अन्य सदस्य हैं। शहजाद घर के पास ही गली में मदर डेयरी में काम करता था। शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे अयान घर में बेड पर खेल रहा था।
विज्ञापन


 बेड के साथ ही एक खिड़की लगी है। उसमें लकड़ी के पल्ले तो लगे हैं, लेकिन कोई ग्रिल नहीं लगी है। हादसे के समय खिड़की खुली हुई थी। अयान खेलता हुआ खिड़की से नीचे गिर गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

मां ने मासूम को नीचे गिरते देखकर शोर मचा दिया।  इधर, गली में ही मौजूद शहजाद ने अपने मकान की ओर देखा तो मासूम तारों में उलझकर नीचे गिर रहा था। 

इससे पहले कि वह मदद को पहुंचा मासूम नीचे गिर चुका था। अस्पताल के रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल मे ही इलाज मिलता तो उसकी जान बच जाती। जिम्मेदारी से बचने के लिए अयान को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें