जानकारी के मुताबिक, चार का विभान अपने परिजनों के साथ नरेला की प्रेम कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता दीपक, मां ममता और दो छोटे भाई हैं। पिता ढोल बजाने का काम करते हैं। दीपक ने बताया कि शाम करीब चार बजे वह बेटे विभान को लेकर घर से बाहर आए। बेटा घर के सामने खेलने लगा। वह उसे बाहर छोड़कर पानी पीने के लिए घर के अंदर चले गए।
इसी दौरान तेज धमाका सुनकर वह बाहर आए। उनके घर के छज्जे का एक हिस्सा बेटे के ऊपर गिरा हुआ था। उन्होंने तुरंत मलबे को हटाकर घायल बेटे को वहां से निकाला और उसे लेकर तुरंत पास के सत्यवादी राजा हरिशचंद अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शाम चार बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर छानबीन करने पर पता चला कि बारिश के कारण 25 साल पुराने मकान के छज्जे का हिस्सा गिर गया है।