फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा राजधानी में चोटी कटने का सिलसिला, आठ साल की बच्ची समेत चार महिलाओं की कटी चोटी

Wed, 09 Aug 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजधानी में चोटी कटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात को एक बार फिर बच्ची समेत चार महिलाओं की चोटी कट गई। नरेला में जहां आठ साल की मासूम व 25 साल की महिला की चोटी कटी, वहीं जहांगीरपुरी और वसंतकुंज भी अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की चोटी कटने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सभी महिलाओं ने वारदात के बाद सिर भारी होने व सिर दर्द होने की शिकायत की है। पुलिस चारों मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुरी मामले में पीड़ित ममता (35) परिवार के साथ जे-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में रहती है। इसका पति ऑटो चालक है।

मंगलवार देर रात को ममता अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। अचानक उसके सिर में दर्द होने लगा। उसने उठकर देखा तो उसकी चोटी कट चुकी थी। खबर लगते ही मोहल्ले में हल्ला हो गया। इधर नरेला इलाके में पीड़िता हबीबा (25) परिवार के साथ मकान नंबर-67, सेक्टर-10, पॉकेट-7 में रहती है। हबीबा की भी रात को सोते समय चोटी कट गई।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही इसके पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय ओमवती के साथ हुआ। इसके अलावा वसंतकुंज में भी एक महिला की चोटी काट ली गई। इन सभी का कहना है कि इन लोगों ने किसी को चोटी काटते हुए नहीं देखा। सभी महिलाएं अपने-अपने घरों में सो रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें