फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चार छात्र दिल्ली स्टेट अंडर-19 फुटबॉल टीम में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। ब्रह्मपुरी स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों का चयन दिल्ली स्टेट अंडर-19 फुटबॉल टीम में हुआ है। इनमें वंशू कुमार, नैतिक, श्रेयांश जैन और हरीश शामिल हैं। इससे पहले इन खिलाड़ियों ने जोनल स्तर के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

ये सभी स्कूल के कोच अमित कुमार के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कोच ने बताया कि चारों बच्चे खेल की बारीकियों में माहिर हैं और पढ़ाई में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 अक्तूबर को खेला जाएगा। छात्रों की उपलब्धि से स्कूल और इलाके में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें