एक महिला ने अपने जेठ और भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसकर हैवानियत की। घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जारचा की।
जारचा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने जेठ और भतीजे समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर वह मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। इसके बाद सीओ दादरी ने महिला से संपर्क कर केस दर्ज कराया।
सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण कराने भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि महिला ने 2004 में गांव के ही युवक से विवाह किया था। उसे कोई संतान नहीं है।
फिलहाल वह अपने मां के घर पर रह रही है। आरोप है कि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। महिला मां के घर के बाहर ही दुकान चलाती है। उसका कहना है कि 7 जुलाई की रात लगभग 11 बजे चार लोगों ने दुकान से सामान खरीदने के लिए दरवाजा खटखटाया।