फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने ही रची थी खोड़ा के व्यापारी की हत्या की साजिश, डेढ़ महीने पहले की गई एक गलती बनी वजह

Thu, 23 Aug 2018 03:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
व्यापारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खोड़ा के हिमालय विहार में बीते 10 अगस्त को रात एक डिस्ट्रीब्यूटर (व्यापारी) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। बता दें कि उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू के वार थे। यह वारदात बीरबल चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की साजिश मृतक व्यापारी के पड़ोसी ने रची थी। व्यापारी को डर था कि कहीं डेढ़ महीने पहले की उसकी गलती सबके सामने न आ जाए। यही वजह थी कि उसने हत्या की साजिश रची।

दरअसल आरोपी पड़ोसी ने डेढ़ महीने पहले मृतक के घर में चोरी की थी। उसे डर था कि कहीं उसकी इस चोरी का राज पर्दाफाश न हो जाए इसलिए उसने ये साजिश रच डाली और व्यापारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


ये था मामला
वारदात को अंजाम देने के लिए घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर हत्यारे चढ़े हैं। सुबह दुकान पर नहीं पहुंचने पर मृतक के जीजा जब घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके से कत्ल करने में प्रयोग चाकू मिला है। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी।
 
मूलरूप से हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित लुखराड़ा गांव निवासी दीपक गोयल (26) बड़े भाई दुर्गेश कुमार के साथ खोड़ा के हिमालय विहार में रहते थे। दीपक किराना और कॉस्मेटिक के सामान का डिस्ट्रीब्यूटर था। वहीं खोड़ा के अमर विहार में दीपक के जीजा संतोष गुप्ता भी रहते हैं। संतोष किराने की दुकान चलाते हैं।

जानकारी के मुताबिक दुर्गेश कांवड़ लाने गांव गए थे। शुक्रवार रात दीपक घर में अकेले था। रोज सुबह दीपक सुबह छह बजे दुकान पर पहुंच जाता था, लेकिन शनिवार को नहीं पहुंचा। उसके बाद वह शनिवार सुबह करीब सात बजे दीपक को बुलाने के लिए उसके घर पर पहुंचे। कई बार आवाज देने और फोन करने के बाद भी दीपक ने कोई जवाब नहीं दिया।

तब संतोष ने अपने बड़े भाई प्रवीण और आसपास के लोगों की मदद से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दीपक का शव बेड के नीचे पड़ा हुआ था। गर्दन धारदार हथियार से रेतकर काटी गई थी। चेहरे समेत शरीर पर कई जगह चाकू से करीब आधा दर्जन से अधिक वार किए गए थे। यह देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के एक घंटे बाद फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें