फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ब्रिगेडियर से मारपीट के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर ब्रिगेडियर और उनके बेटे से युवकों ने की थी मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंत एन्क्लेव इलाके में ब्रिगेडियर और उनके बेटे से मारपीट करने एवं उनकी पत्नी को धमकी देने के मामले में चार और आरोपियों सुरजीत सिंह (36), सुनील शर्मा (53), आशीष (32) और सतेंद्र (35) को गिरफ्तार किया गया है। सुरजीत, सुनील और आशीष दिल्ली के मेहरम नगर के निवासी हैं और सतेंद्र हरियाणा के भिवानी का निवासी है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सुरजीत सिंह मुख्य आरोपी सतेंद्र का परिचित है। सतेंद्र एक विमानन कंपनी का निदेशक है। पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपी मेहरम नगर में एक साथ बैठे थे, तभी सतेंद्र ने वसंत एन्क्लेव में हुए झगड़े के सिलसिले में उन्हें फोन किया। उन्होंने बताया कि फोन आने के बाद आरोपी सुरजीत की सफेद रंग की हुंडई औरा से घटनास्थल पर गए। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहासुनी एवं मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए टीम गठित की गईं और फरार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

यह घटना 11 अप्रैल की रात को हुई, जब ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के बाहर खड़ी एक कार में दो लोगों के कथित तौर पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। कुछ ही देर में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ब्रिगेडियर और उनके बेटे से मारपीट की और उनकी पत्नी से अपशब्द कहे तथा धमकी भी दी। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें