फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: व्हाट्सएप पर फर्जी ऑर्डर देकर चार लैपटॉप उड़ाए, 72 घंटे में दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाया मामला, चारों लैपटॉप, स्कूटी, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली। व्हाट्सएप के जरिए फर्जी ग्राहक बनकर चार लैपटॉप की ठगी करने वाले दो जालसाजों को नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में कृष्णा नगर निवासी अमित भाटिया (46) और गीता कॉलोनी निवासी अनिल कुमार (45) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चारों लैपटॉप, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं।
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 8 जुलाई को काली बाड़ी मार्ग स्थित आरएमएल अस्पताल के पास धोखाधड़ी की सूचना मिली थी। ग्रेटर नोएडा स्थित बाइट बैंक प्राइवेट लिमिटेड के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव प्रदीप कुमार ने बताया कि दो लोगों ने व्हाट्सएप पर ऑर्डर देकर उन्हें गलत पते पर बुलाया और बिना भुगतान किए चार लैपटॉप लेकर स्कूटी से फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए स्कूटी की नंबर प्लेट ढकी हुई थी।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर एसआई एल किपजेन, एसआई प्रदीप और हवलदार विजय की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध मार्ग पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों तथा स्कूटी की पहचान की। शिकायतकर्ता ने भी सीसीटीवी फुटेज में दोनों की पहचान की, जिसके बाद 11 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप पर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान के फर्जी ऑर्डर देते थे, डिलीवरी के लिए सुनसान स्थान चुनते थे और बिना भुगतान किए सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों एक संगठित धोखाधड़ी गिरोह के सदस्य हैं, जो ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों को निशाना बनाता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें