फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिवलिंग पर चढ़ा चार किलो चांदी और छह मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दुर्गा जी का चांदी का छत्र भी ले गए चोर
विज्ञापन


-दक्षिण दिल्ली के दो मंदिरों में पहले भी हो चुकी है चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दक्षिणी दिल्ली के सुखदेव विहार में श्री सनातन धर्म मंदिर में चोर शिवलिंग पर चढ़ा करीब चार किलो वजन का चांदी का पत्र, दुर्गा जी का चांदी का छत्र और राम दरबार व राधाकृष्ण की छह चांदी की मूर्तियां चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। साथ ही मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात के बाद सुखदेव विहार और आसपास के क्षेत्र के निवासियों में गहरा रोष है।
विज्ञापन




पहले भी हो चुकी हैं दो घटनाएं

दक्षिण दिल्ली में इससे पहले भी मंदिरों में इसी तरह चांदी की वस्तुओं की चोरी की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो महीने पहले ग्रेटर कैलाश-1 थाना क्षेत्र से सटे एक मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का पत्र चोरी हुआ था। वहीं, करीब आठ महीने पहले कालकाजी के डबल स्टोरी इलाके स्थित रघुनाथ मंदिर में भी इसी तरह चांदी का पत्र चोरी हुआ था। ग्रेटर कैलाश-1 मामले में पुलिस ने अमर कॉलोनी निवासी शर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें