परीक्षितगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में दो सगे भाइयों और हाईस्कूल के छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन छात्र और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस के अनुसार झब्बापुरी परीक्षितगढ़ निवासी गुलशन (25) पत्नी नसीम अपनी तीन साल की पुत्री साजिया और पांच साल के भांजे सावेज को सीएचसी से रेबीज का इंजेक्शन लगवाकर बाइक से लौट रही थी।
बाइक सावेज का भाई राशिद (22) पुत्र साबुद्दीन चला रहा था। परीक्षितगढ़ आसिफाबाद मार्ग पर दूसरी बाइक से चार छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे थे। इस दौरान दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में राशिद, सावेज और गुलशन के अलावा दूसरी बाइक चला रहे छात्र राजा (18) पुत्र सुरेंद्र निवासी कुआंखेड़ा परीक्षितगढ़ की मौत हो गई।
जबकि साजिया के अलावा दूसरी बाइक पर सवार तीन छात्र प्रशांत, जीवन और विकास घायल हो गए। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि किसी भी बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रहा था।