फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के स्तन से निकाला 4 किलो का ट्यूटर, डॉक्टरों ने किया ये दावा

Sat, 16 Feb 2019 03:45 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
tumor
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स रोड स्थित डब्ल्यू प्रतिक्षा अस्पताल में एक महिला के स्तन से 4 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। चिकित्सकों का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर है। डॉक्टरों के मुताबिक प्रति 21 में से एक भारतीय महिला को अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर होने का खतरा मंडराता है। समय पर जांच करवा इसका पता लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


महिला का इलाज करने वाले डॉ. रोहन खंडेलवाल ने बताया कि मामला तब सामने आया जब तेजी से बढ़ रहे स्तन से चिंतित एक महिला मंजू (बदला हुआ नाम) अस्पताल में जांच के लिए आई। जांच करने पर पता चला कि महिला के स्तन में एक गांठ है। जिसका आकार 15 × 15 सेंटीमीटर है और उसने पूरे स्तन को घेरा हुआ है।

बाईओप्सी के जरिये जांच करने पर पता चला कि महिला को फिलोड़्स ट्यूमर’ है। यह बेहद एडवांस स्टेज में था। सर्जरी कर महिला के स्तन से ट्यूमर निकाला गया। जिसका वजन करने पर वह चार किलो का निकला। दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर था। 
विज्ञापन


डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि महिलाओं को 30 वर्ष से अधिक आयु के बाद वर्ष में एक बार जरूर अपनी जांच करानी चाहिए। 40 साल के बाद मैमोग्राफी वार्षिक आधार पर की जानी चाहिए। समय पर जांच कर इस तरह के कैंसर से बचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें