तिहाड़ जेल के अतिसुरक्षित सेल में रह रहे एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। आरोप है कि उसके सेल में ही बंद अन्य चार साथियों ने उसकी रॉड और लोहे के ग्रिल से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
यह घटना मंगलवार देर रात हुई। बताया जा रहा है कि मारे गए कैदी का नाम दीपक था। गौरतलब है कि वारदात तिहाड़ में जेल नंबर 8/9 में हुई।
जिन चार कैदियों पर हत्या का आरोप लगा है, उनके नाम हैं- सतपाल, मनप्रीत सिंह, रियाज और सरोज। बता दें कि, दीपक मर्डर और डकैती के मामले में जेल में बंद था।