दिल्ली में कुछ और भी हॉटस्पॉट हैं, जहां एक से ज्यादा मरीज मिले हैं या स्वास्थ्य विभाग को इनके मिलने की आशंका है। हालांकि यहां कोरोना परिवार तक ही सीमित मिला है। दिल्ली एम्स का रेजिडेंट डॉक्टर हौजरानी इलाके में रहता है। डॉक्टर का भाई और गर्भवती पत्नी भी संक्रमित हुई थी। पत्नी की प्रसूति एक दिन पहले एम्स के डॉक्टरों ने की है। नवजात फिलहाल स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे क्षेत्र को आइसोलेशन पर रखा है। इसके अलावा, एम्स में ही सफाई कर्मचारी पॉजिटिव मिला। जेजे कॉलोनी, आईपी एक्सटेंशन निवासी एक बुजुर्ग मरीज की कोरोना से मौत हो गई।