फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे चार हुक्का बार पर छापा, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2020 05:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
hookah bar - फोटो : hookah bar
विज्ञापन

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे चार हुक्का बार पर छापा मारा। पुलिस ने इन जगहों से 43 हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने चार हुक्का बार मालिक और एक

विज्ञापन

मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि पंजाबी बाग में कोविड नियमों का उल्लंघन कर देर रात को अवैध रूप से हुक्का बार चलाए जाने की जानकारी मिली थी। स्थानीय स्तर पर जांच कर चार जगहों का पता लगाया गया, जहां हुक्का बार चलाया जा रहा था।

सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने इन ठिकानों की जांच की और फिर सूचना पुख्ता होने के बाद बुधवार रात चार टीमें बनाकर इन जगहों पर छापा मारा।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान वहां हुक्का पी रहे लोग भाग गए, लेकिन पुलिस ने चार हुक्का बार मालिकों व एक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान चारों जगहों से 43 हुक्के बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, पुलिस लगातार इलाके में चलने वाले रेस्तरां की जांच पड़ताल करती है, लेकिन सूचना मिली थी कि पंजाबी बाग इलाके में देर रात तक हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है और इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी की मिलीभगत की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें