फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की सड़क पर आधा घंटे तक खूनी खेल: चार दोस्तों ने तीन भाइयों को चापड़ और छुरी से काटा, एक की मौत; दो घायल

Thu, 09 Nov 2023 02:39 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के गोविंदपुरी में खेला गया खूनी खेल गया। चार दोस्तों ने तीन भाइयों पर हमला कर दिया। इसमें से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों भाइयों ने करीब 300 मीटर दौड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
तीन भाइयों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रविदास मार्ग पर बुधवार रात को खूनी खेल खेला गया। चार हमलावर चापड़ और छुरी से तीन भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला करते रहे। घायल होने के बावजूद तीनों भाइयों ने घटनास्थल से करीब 300 मीटर दौड़कर जान बचाने की कोशिश की।  
विज्ञापन


एक भाई आजाद भागते हुए गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। शादाब व एक अन्य भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने चारों आरोपियों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 11:40 पर रविदास मार्ग पर हुई। यहां पर झुग्गी बस्ती में रहने वाले आजाद का शिवम नाम के आरोपी से मछली मार्केट के पास झगड़ा हो गया था। शिवम मछली मार्किट के पास से कुछ सामान खरीद रहा था। 
विज्ञापन


इस पर आजाद और उसके भाई शादाब और एक अन्य ने शिवम पर हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। शिवम के साथी सौरभ, जुनैद और सनी आसपास ही मौजूद थे। जब इनको शिवम की पिटाई की जानकारी हुई तो इन्होंने जुनैद की मीट की दुकान से चापड़ और छुरी उठा ली। 

आरोपियों ने तीनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पीड़ितों पर वार करते रहे और पीड़ित दौड़कर अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे। बताया जा रहा है कि यह खूनी खेल करीबन आधा घंटे तक चला था। 

 
विज्ञापन

भागते हुए आजाद  गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दूसरी तरफ दक्षिण जिला पुलिस ने आरोपी सौरभ, जुनैद, शिवम और सनी को गिरफ्तार कर लिया है । इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें