फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे चार लोग, मौत

Fri, 13 Sep 2019 06:34 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान यमुना में डूबने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के पल्ला बख्तावरपुर गांव के समीप चारों मृतकों के शव बरामद किए गए। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को रात आठ बजकर 58 मिनट पर विभाग को खबर मिली थी कि विसर्जन के दौरान चार लोग नदी में डूब गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक विभाग ने एक दमकल वाहन को तुरंत मौके पर भेजा और बचाव अभियान शुरू किया गया। 

दमकल विभाग की त्वरित खोजबीन के बाद पानी में डूबे दोनों पुरुषों और महिलाओं के शव बरामद किये गये। अधिकारियों ने कहा कि अभी पूरी घटना के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें