फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में एक घर में लगी भीषण आग, दंपति और दो बच्चे जिंदा जले

Fri, 13 Apr 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इसी घर में लगी थी आग - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली में तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया। 
विज्ञापन


आग दिल्ली के कोहाट एन्क्लेव में लगी। जानकारी मिली है कि करीब तड़के 3 बजे एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। घर के अंदर एक परिवार के 7 लोग मौजूद थे। सभी लोग घर के अंदर ही फंस गए। 

आग की चपेट में आने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर दपंति और उनके दो बच्चे की मौत हो गई। आग लगने की वजह घर में हुए शर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें