फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के होटल में पांच लोगों से मिली चार करोड़ की नकदी, गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 06:17 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार देर रात ली मेरीडियन होटल में छापा मारकर दिल्ली के व्यवसायी समेत पांच लोगों को चार करोड़ की नकदी समेत पकड़ा है। कार्रवाई अपराध शाखा प्रभारी अजय धनकड़ के नेतृत्व में हुई। अपराध शाखा ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि होटल के रूम नंबर 1044 में कुछ लोग करोड़ों रुपये नकद व गहनों के साथ मौजूद हैं। होटल का कमरा दिल्ली निवासी सीनू जैकब व मनुवेल मेझुकेन्वल के नाम पर बुक है। टीम जब मौके पर पहुंची तो उनके साथ रूम में वर्घेस टीए, जय कृष्णन व कुंजप्पी पोन्नाचोन मिले। जिनसे 4 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। 

इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर विभाग की टीम ने इन पांचों के बयान दर्ज कर लिए है। अपराध शाखा सेक्टर 40 ने नकदी को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें