फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
ंश्रीराम बारात में बृहस्पतिवार रात पथराव करने और बोतल फेंकने के सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। एक को शुक्रवार सुबह पकड़ा, जबकि तीन अन्य शाम को गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक लालचंद के अनुसार एक आरोपी पटौदी निवासी जतिन को सुबह पकड़ा था उसे तरुण सिंघल की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

तीन आरोपियाें को शाम को पकड़ा गया है। इनमें तेलपुरी निवासी विकास, अमरजीत और लोहचबका निवासी राकेश शामिल हैं।  पटौदी थाना पुलिस ने शरारती तत्वों द्वारा पथराव करने वाले लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ रामलीला कमेटी के प्रधान राधेश्याम मक्कड़ के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मालूम हो कि बृहस्पतिवार रात लंका दहन के बाद रामलीला के कलाकार श्रीराम बारात के रूप में शहर का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान कुछ शरारती लोगों ने बारात पर पथराव किया। बोलतें फेंकीं।
विज्ञापन


इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगवा दिया। पटौदी-तावडू रोड पर कई घंटे जाम रहा। रात को करीब 10:30 बजे जाम खुलवाया जा सका। लोगों ने रास्ते में कबाड़ में आग लगाकर इस पथराव का विरोध जताया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें