फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किमर की मदद से बैंक खातों से रुपये निकालने वाले चार गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

साउथ-ईस्ट जिले की पुलिस ने शुक्रवार रात स्किमर की मदद से बैंक खातों से रुपये निकालने वाले गैंग के चार बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी एटीएम में आने वाले लोगों को मदद के नाम पर उनके कार्ड की डिटेल जुटा लेते थे। एटीएम कार्ड की डिटेल के बाद स्किमर की मदद से एटीएम से रकम निकालकर फरार हो जाते थे। 

विज्ञापन


जिले में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं को देखते हुए गोविंदपुरी पुलिस के जवान एटीएम में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। एटीएम से रुपये न निकलने पर दो बाइक सवार युवक मदद के लिए वहां पहुंचे। दोनों संदिग्धों पर शक होने पर हेड कांस्टेबल ने उन्हें पकड़ लिया। यह देखकर संदिग्धों का बाहर इंतजार कर रहे दो और साथी एटीएम के पास पहुंच गए। यह देखकर पहले से वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने चारों आरोपियों को तमंचे के साथ पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से चाकू, स्किमिंग मशीन, चार मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक और हुंडई कार बरामद की है। 

डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि गोविंदपुरी पुलिस को लगातार एटीएम से लोगों के रुपये निकलने की शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में पुलिस ने गश्त तेज कर दी। रणनीति के अनुसार, हेड कांस्टेबल कृष्ण पांडे सादे कपड़े में 2-3 एटीएम बूथों पर एक ग्राहक के रूप में पहुंचे। 
विज्ञापन


देर रात 1.05 बजे एचसी कृष्ण पांडे एक्सिस बैंक के एटीएम में गए और बिना किसी लेन-देन के बाहर आ गए।  इस बीच दो संदिग्ध उनकी मदद के लिए बाइक से वहां पहुंचे। शक होने पर हेड कांस्टेबल ने दोनों को पकड़ लिया। अपने साथी को पकड़ा जाता देखकर दो अन्य साथी तमंचा लहराते हुए एटीएम मशीन के बाहर पहुंचे। आरोपियों के पहुंचते ही एटीएम के आस-पास तैनात दूसरे पुलिस कर्मियों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। 

आरोपियों की तलाशी में विभिन्न बैंकों के 108 डेबिट कार्ड और छोटी स्वाइपिंग मशीन बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हरियाणा निवासी विक्रम, शाहिद, मेहरुद्दीन और आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें