फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड और नेपाल के 75 जमातियों को जमानत, कई मामलों में आरोपी हैं सभी

Sun, 12 Jul 2020 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

साकेत कोर्ट ने निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात मरकज केस में शनिवार को थाईलैंड और नेपाल के 75 नागरिकों को जमानत दे दी। इनके खिलाफ पुलिस ने हाल ही में आरोप-पत्र दाखिल किया था। इन पर कोविड19 महामारी अधिनियम, वीजा नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप हैं।

विज्ञापन


मुख्य महानगर दंडाधिकारी गुरमोहिना कौर ने सभी आरोपियों को 10-10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। इनकी ओर से वकील आशिमा मंडला, मंदाकिनी सिंह और फहीम खान ने पैरवी की। सुनवाई में सभी आरोपियों को उनके संबंधित देशों के अधिकारियों और मामले के जांच अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया। 

सुनवाई के दौरान ये सभी आरोपी उन जगहों पर ठहरे हुए थे, जिन्हें हाईकोर्ट ने मंजूरी दी है। ये सभी सोमवार को अदालत में अपनी सजा कम करने के लिए अनुरोध पत्र दाखिल करेंगे। तब्लीगी जमात मामले में अदालत अब तक 33 देशों के 445 नागरिकों को जमानत दे चुकी है। पुलिस ने 36 देशों के 956 लोगों को हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ अब तक 59 आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं। अदालत ने मंगलवार को 122 मलयेशियाई, बुधवार को 21 देशों के 91 नागरिकों, बृहस्पतिवार को 8 देशों के 76 नागरिकों और शुक्रवार को बांग्लादेश के 82 नागरिकों को जमानत दी थी। इनमें से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें